बढ़ते तापमान के चलते स्कूलों के समय में बदलाव
जिले में अत्यधिक गर्मी के कारण, स्कूलों के संचालन समय में किया गया परिवर्तन
जिले में लगातार बढ़ते तापमान और अत्यधिक गर्मी के मद्देनजर, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने छात्र-हित को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है। यह नया समय-सारणी तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध विद्यालयों में अब नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के लिए शाला संचालन का समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।
शैक्षणिक और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक अपने विभागीय कार्यों को पूर्ण करेंगे।
- पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम और अन्य आवश्यक गतिविधियाँ अपनी पूर्व समय सारिणी के अनुसार ही संचालित होंगी।
- जिला शिक्षा अधिकारी, समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और प्राचार्यों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस परिवर्तन का उद्देश्य छात्रों को बढ़ते तापमान के प्रभाव से बचाना है और यह सुनिश्चित करना है कि उनकी शिक्षा सुचारू रूप से चलती रहे।

Continue With Google
Comments (0)