टीकमगढ़ महाशिवरात्रि उत्सव 2026 के अवसर पर मातृधाम छिपरी में परम पूज्य रविशंकर जी महाराज ‘रावतपुरा सरकार’ के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
प्रभारी मंत्री ने मातृधाम पहुंचकर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान महाराज और मंत्री के बीच सौहार्दपूर्ण भेंट एवं संवाद हुआ, जिसने धार्मिक और सामाजिक समन्वय का संदेश दिया।
महाराज ने अपने आशीर्वचन में समाज में सेवा, संतुलन और संस्कारों के संरक्षण पर बल दिया, वहीं प्रभारी मंत्री ने आयोजन की भव्यता और अनुशासन की सराहना करते हुए इसे आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बताया।
दोनों की संयुक्त उपस्थिति से उत्सव की गरिमा और अधिक बढ़ गई तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। मातृधाम परिसर जयघोषों से गुंजायमान रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Continue With Google
Comments (0)