वृन्दावन में भागवत कथा का शुभारंभ, महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी जोरों पर
वृन्दावन में प्रसिद्ध कथावाचिका पूज्य पीताम्बरा दीदी के मुखारबिंद से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक अवसर पर बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाओं ने पीले वस्त्र पहनकर और सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा में हिस्सा लिया।
कथा का उद्घाटन करते हुए पूज्य पीताम्बरा दीदी ने कहा, "श्रीमद्भागवत कथा जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। इसकी श्रवण से जीवन में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है और विकार नष्ट होते हैं।" उन्होंने कथा की सार्थकता को जीवन और व्यवहार में धारण करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
बुंदेलखंड में महाशिवरात्रि महोत्सव की भव्य तैयारी
बुंदेलखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मातृधाम छिपरी में इस साल महाशिवरात्रि का पर्व अत्यधिक भव्यता के साथ मनाया जाएगा। 15 फरवरी तक चलने वाले सात दिवसीय 'महाशिवरात्रि महोत्सव' में देश के नामी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। संत श्री रविशंकर महाराज ने सभी श्रद्धालुओं को इस महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।
यह महोत्सव छिपरी स्थित मां शारदा की पहाड़ी पर आयोजित किया जाएगा, जहां भगवान सदाशिव की 70 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित है। इस पवित्र स्थल पर सात दिनों तक भक्ति और संगीत की धारा बहेगी।
पूज्य महाराज श्री के सानिध्य में भव्य आयोजन
पूज्य महाराज श्री रावतपुरा सरकार के सानिध्य में आयोजित इस सात दिवसीय कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से संत और महात्मा पधारेंगे। आयोजन में करीब 5 से 7 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। शिवरात्रि के अवसर पर पहाड़ी के बीचों-बीच स्थित भगवान शिव की भव्य प्रतिमा आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी।
आयोजन का उद्देश्य सामाजिक समरसता और लोक कल्याण है। इसके चलते आस-पास के क्षेत्र सहित पूरे बुंदेलखंड में उत्साह का माहौल बना हुआ है। मातृधाम, पूज्य महाराज जी की जन्मस्थली, एक पुण्य तीर्थ का रूप लेती जा रही है।
Continue With Google
Comments (0)