धार: मोतीबाग चौक पर पान की गुमटी से गांजा तस्कर गिरफ्तार*
धार कोतवाली पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मोतीबाग चौक के पास एक पान की गुमटी से गांजा बेच रहे एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 455 ग्राम गांजा, 9000 रुपये नगद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
धार जिले में एसपी सचिन शर्मा के निर्देश पर नशा मुक्ति अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। एएसपी विजय डावर और सीएसपी योगेंद्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोतीबाग चौक के पास पान की गुमटी की आड़ में गांजे की तस्करी की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और मौके से चिटनिस चौक निवासी 22 वर्षीय तुषार को धर दबोचा।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत केस दर्ज कर मुख्य सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
*
मध्यप्रदेश
नशा मुक्ति अभियान में धार पुलिस की कार्वाही
455 ग्राम गांजा 900 नगद एक मोबाइल सहित आरोपी गिरफ्त में
October 29, 2026 06:58 PM
1 min read
7 views
1/3
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google