बेटी होने की ऐसी नफरत! 20 दिन की मासूम नातिन की गला दबाकर हत्या, दादी पर हत्या का आरोप
दित्यपाल राजपूत
पलेरा थाना क्षेत्र के ग्राम बन्ने बुजुर्ग की दिल दहला देने वाली घटना, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की, जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम कर रहे मामले की जांच।
पलेरा। टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के ग्राम बन्ने बुजुर्ग में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक 20 दिन की मासूम नवजात बच्ची की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर में बेटी के जन्म से नाराज होकर उसकी दादी ने ही इस वारदात को अंजाम दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पलेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को भी हिरासत में लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम स्वयं पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं।
पुलिस द्वारा शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
Continue With Google
Comments (0)