गांव में नवजात बच्चे का शव मिलने से मचा हड़कंप
नेपानगर के ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम सीवल में नवजात बच्चे का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। आज सुबह 8 से 8.30 बजे के करीब ग्राम की कुछ महिलाये गाँव के बाहर कूड़ा कचरा फेंकने गई थी। तभी वहां बनी पानी की टंकी के पास महिलाओ को लगभग 6 से 7 माह के नवजात बच्चे का शव दिखा। महिलाओ ने घटना की जानकारी तुरंत गांव के सरपंच और ग्रामीणों को बताई । जानकारी मिलते ही सरपंच और ग्रामीण मौके पर पहुंचकर घटना की समस्त जानकारी नेपा थाने में दी। नेपानगर पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
बाइट 01 शेख शहाबुद्दीन कुरैशी थाना प्रभारी नेपानगर
Continue With Google