कोटा में आज होगा क्षुल्लक श्री संयमसागर जी महाराज का जैनैश्वरी दीक्षा समारोह
कोटा।(संवाददाता मुकेश कुमार जैन )श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पुण्योदय अतिशय क्षेत्र, नसियां जी, दादाबाड़ी, कोटा में गुरुवार, 20 अगस्त 2026 को क्षुल्लक 105 श्री संयमसागर जी महाराज की जैनैश्वरी दीक्षा का भव्य एवं पावन समारोह आयोजित किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन संतशिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य ज्येष्ठ-श्रेष्ठ निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 योगसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न होगा।
कार्यक्रम को लेकर सकल दिगंबर जैन समाज में उत्साह का वातावरण है। दीक्षा समारोह प्रातः 8 बजे से नसियां जी परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। जैनैश्वरी दीक्षा के इस पावन अवसर पर समाजजनों द्वारा मुनिराज के संयम एवं आत्मकल्याण के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए मंगलभावनाएं व्यक्त की जाएंगी।
कार्यक्रम के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए नसियां जी परिसर में वात्सल्य भोज की व्यवस्था भी की गई है। आयोजक श्री आदिनाथ दिगंबर जैन त्रिकाल चौबीसी पुण्योदय अतिशय क्षेत्र नसियां जी दादाबाड़ी कोटा तथा निवेदक श्री सकल दिगंबर जैन समाज समिति कोटा ने समाजबंधुओं से सपरिवार उपस्थित होकर इस पावन अवसर का साक्षी बनने का आग्रह किया है।
Continue With Google
Comments (0)