बड़ौत में श्रद्धा और भक्ति का संगम, 19 अगस्त को होगा चिंतामणि पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव
बड़ौत। (संवाददाता मुकेश कुमार जैन) श्री 1008 चिंतामणि पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव के तहत बड़ौत में विभिन्न धार्मिक एवं भक्तिमय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार, 19 अगस्त 2026 को प्रातः 7:35 बजे भगवान श्री 1008 चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान के निर्वाण कल्याणक के अवसर पर भव्य निर्वाण लड्डू चढ़ाया जाएगा।
कार्यक्रम में श्रद्धालु भगवान पार्श्वनाथ की आराधना एवं धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागी बनकर धर्मलाभ लेंगे। आयोजन धर्ममय वातावरण में संपन्न होगा।
18 अगस्त को होगी भव्य जैन भजन संध्या
निर्वाण महोत्सव के तहत मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को शाम 8 बजे श्री दिगम्बर जैन छोटा मंदिरजी, बड़ौत में भव्य जैन भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु भक्तिमय भजनों के माध्यम से भगवान की आराधना करेंगे।
कार्यक्रम में आचार्य श्री 108 आर्जव सागर जी महाराज ससंघ का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा। आयोजन श्री 1008 चिंतामणि पार्श्वनाथ अखंड कीर्तन मंडल के तत्वावधान में किया जा रहा है। वहीं बड़ौत दिगम्बर जैन समाज समिति, बड़ौत ने समाजजनों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का निवेदन किया है।
निर्वाण महोत्सव को लेकर जैन समाज में विशेष उत्साह का वातावरण है। आयोजकों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।
Continue With Google
Comments (0)