📚 बड़ौत में जुटेंगे देशभर के विद्वान
आध्यात्मिक राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी 2026 का होगा भव्य आयोजन
बड़ौत (उत्तरप्रदेश)।(संवाददाता मुकेश कुमार जैन )
धर्म, दर्शन और आगम के गहन अध्ययन एवं चिंतन को समर्पित आध्यात्मिक राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी 2026 का आयोजन आगामी 12 एवं 13 सितम्बर 2026 को बड़ौत में किया जाएगा। संगोष्ठी में देशभर से विद्वानों, धर्माचार्यों एवं आगम-अनुयायियों का भव्य समागम होगा।
संगोष्ठी का प्रमुख विषय आचार्य श्री आर्जवसागर जी महाराज द्वारा रचित “आगम अनुयोग” ग्रंथ रहेगा। इस महत्वपूर्ण ग्रंथ के आध्यात्मिक मर्म, दार्शनिक पक्ष एवं आगमिक दृष्टिकोण पर विद्वानों द्वारा गहन चिंतन, मनन और सार्थक विमर्श किया जाएगा।
आयोजन को लेकर बड़ौत में तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। यह राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी जैन आगम, अध्यात्म एवं दर्शन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण वैचारिक मंच के रूप में आयोजित की जा रही है।
संगोष्ठी के निर्देशक: डॉ. श्रेयांसकुमार जी, बड़ौत
संयोजक: इंजी. बहिन ऋषिका जैन, दमोह
आयोजक: श्री अजितनाथ दिगम्बर जैन प्राचीन मंदिर कमेटी, मंडी बड़ौत
आयोजक संस्था ने देशभर के विद्वानों, धर्मप्रेमी समाजजनों एवं आगम-अध्येताओं से इस आध्यात्मिक एवं ज्ञानवर्धक आयोजन में सहभागी बनने का सादर आह्वान किया है।
🌼 सादर आमंत्रण 🌼
आइए, आगम के आध्यात्मिक मर्म को समझने और ज्ञान-विमर्श की इस राष्ट्रीय यात्रा के सहभागी बनें। 🙏📚
Continue With Google
Comments (0)