गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग: करणी सेना का देहरादून कूच
हल्द्वानी/देहरादून। गौ माता को उत्तराखंड की राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर करणी सेना (पंजीकृत) शनिवार को हल्द्वानी से मुख्यमंत्री आवास, देहरादून तक विशाल ध्वज यात्रा और जनआंदोलन का आयोजन कर रही है। इस पहल का उद्देश्य गौ संरक्षण, गौ संवर्धन और सनातन संस्कृति के प्रति जनजागरण का प्रसार करना है, साथ ही सरकार तक जनभावनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं और गौभक्तों का एकत्रीकरण होगा, जिसके बाद प्रातः 11:30 बजे रामनगर डिग्री कॉलेज में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गौभक्तों का विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात, रानीखेत रोड से भव्य ध्वज यात्रा प्रारंभ होकर हरिद्वार होते हुए मुख्यमंत्री आवास, देहरादून के लिए कूच करेगी।
करणी सेना (पंजीकृत) के पदाधिकारियों ने प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं, गौभक्तों और सनातन समाज से इस जनआंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिलाना समाज की आस्था, संस्कृति और भारतीय परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है, जिसके लिए जनसमर्थन आवश्यक है।
आवश्यक निर्देश:
-
सभी प्रतिभागियों से अनुशासन, शांतिपूर्ण वातावरण और संगठनात्मक मर्यादा बनाए रखने की अपील की गई है।
-
गौ संरक्षण एवं गौ संवर्धन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया गया है।
Continue With Google
Comments (0)