सन्मति सुंदर श्रावक संस्कार शिविर 2026
आचार्य श्री 108 सुंदर सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में 16 से 25 सितम्बर तक होगा आयोजन
धर्म, ध्यान, साधना और संस्कारों से जीवन को समृद्ध करने का मिलेगा दुर्लभ अवसर
(संवाददाता मुकेश कुमार जैन)। परम पूज्य आचार्य श्री 108 सुंदर सागर जी महाराज संघ के पावन सान्निध्य में सन्मति सुंदर श्रावक संस्कार शिविर 2026 का आयोजन 16 सितम्बर से 25 सितम्बर 2026 तक किया जा रहा है।
शिविर का उद्देश्य श्रावकों को धर्म, ध्यान, साधना एवं आध्यात्मिक जीवन के माध्यम से संस्कारों से जोड़ना है। गुरुचरणों की पावन छत्रछाया में प्रतिभागियों को आत्मचिंतन, धार्मिक संस्कारों तथा साधनामय जीवन की प्रेरणा प्राप्त होगी।आयोजकों ने धर्मप्रेमी श्रावकों से इस दुर्लभ पुण्य अवसर का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा शिविर में सहभागी बनने का आह्वान किया है। सीमित स्थान होने के कारण इच्छुक श्रद्धालुओं से शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील की गई है।
📢 पंजीकरण शीघ्र कराएं
Continue With Google