श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर श्रद्धा और उल्लास से नगर मैं मनाया गया I भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति एवं विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भगवान श्री कृष्ण का एक भव्य चल समारोह गांधी चौक से निकाला गया।
बारिश के बावजूद कृष्ण भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी गई। हाथों में ध्वज और मुख पर हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयकारों के साथ भक्त नाचते-गाते चल रहे थे। चल समारोह का नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर पर समापन हुआ।
नन्हे-मुन्ने कान्हा और राधा के स्वरूपों ने मोहा मन*
स्थानीय शिक्षण संस्थान कौटिल्य गुरुकुलम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को फूलों, गुब्बारों और रंग-बिरंगी झांकियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी, सुदामा और गोपियों की मनमोहक वेशभूषा में सजाया गया था। विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण के भक्ति भजनों और लोकगीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पारंपरिक मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के डायरेक्टर के. एस. यादव ने सभी बच्चों और शिक्षकों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Continue With Google