दहिगांव अतिशय क्षेत्र में चोरी के विरोध में आज सार्वजनिक निषेध सभा

 

फलटण। (संवाददाता मुकेश जैन )दहिगांव अतिशय क्षेत्र में चोरी की घटनाओं के विरोध में सकल जैन समाज फलटण द्वारा आज शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को शाम 7:30 बजे सार्वजनिक निषेध सभा का आयोजन किया जा रहा है।

 

यह सभा श्री सहस्रकूट दिगम्बर जैन धर्मशाला, फलटण में आयोजित होगी। कार्यक्रम धर्मक्रांति सूर्य, आरंभमार्ग, HND रक्षक, क्रांतिकारी राष्ट्रसंत दिगम्बर जैनाचार्य श्री गुप्तिनंदी जी गुरुदेव के ससंघ सान्निध्य में आयोजित की जाएगी।

 

आयोजकों के अनुसार, दहिगांव अतिशय क्षेत्र में हुई चोरी की घटना को लेकर समाज में रोष है। इसी के मद्देनजर समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर निषेध सभा में शामिल होने का आह्वान किया गया है।

 

विशेष सूचना के अनुसार, सभी जैन मंदिर कमेटियों के अध्यक्ष एवं मंत्री सहित सभी सदस्य, महिला मंडल, नवयुवक मंडल, नवयुवती मंडल, सास-बहू मंडल तथा सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्य अपने सभी कार्यों को छोड़कर इस निषेध सभा में उपस्थित होने की अपील की गई है।

 

सभा का आयोजन सकल जैन समाज फलटण द्वारा किया जा रहा है, जबकि धर्मोदय वर्षायोग समिति 2026 संयोजक के रूप में व्यवस्था में सहयोग कर रही है।

 

दहिगांव अतिशय क्षेत्र में चोरी की घटना के विरोध में आयोजित यह सार्वजनिक निषेध सभा समाज की एकजुटता और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब देखना होगा कि सभा में समाज की ओर से इस घटना को लेकर क्या निर्णय और आगे की रणनीति सामने आती है।