*9 अगस्त विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस | कोयतोड गोंडवाना महासभा द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन*
आदरणीय समस्त सगा जनों, मातृशक्ति, पितृशक्ति एवं युवा शक्ति समाज को सूचित किया जाता है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी *9 अगस्त विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस* मनाने का निर्णय कोयतोड गोंडवाना महासभा द्वारा लिया गया है।
1. *ग्राम स्तर पर:* सुबह 9 बजे से 11 बजे तक अपने-अपने गांव में दिवस मनाया जाएगा।
2. *मुख्य कार्यक्रम:* दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक *शारदा मंगल कार्यालय, खैरी तायगांव* में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
*इस वर्ष की विशेषता:*
प्रांतीय कार्यालय भोपाल के निर्देशानुसार इस वर्ष की थीम के अनुसार निम्न समाजसेवियों का सम्मान किया जाएगा:
- *दायी* - बच्चों की जच्चा करने वाली माताएं
- *जड़ी-बूटी से उपचार* करने वाले वैद्य
- *हड्डी जोड़ने* का उपचार करने वाले
- साथ ही *10वीं और 12वीं में 70% से ऊपर* अंक लाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का भी सम्मान होगा।
*विशेष आकर्षण:*
इस कार्यक्रम में बच्चों का नाटक, गायन और अभिभाषण होगा। साथ ही 9 अगस्त क्या है, क्यों मनाया जाता है, और भारत में इसे कब से मनाया जा रहा है इस पर विचार रखे जाएंगे।
अतः समस्त कोयतोड गोंडवाना महासभा के सम्माननीय सदस्य, मित्रों, मातृशक्ति, पितृशक्ति एवं युवा शक्ति से विनम्र अनुरोध है कि इस कार्यक्रम में पधारकर इसे सफल बनाएं।
*विशेष सूचना:* इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु तन-मन-धन से सहयोग करें।
*निवेदक:*
*तिरुमल सदाशिव परतेती*
*सचिव, कोयतोड गोंडवाना महासभा*
Continue With Google
Comments (0)