बघेरवाल सेवा संघ मेवाड़ प्रांत ने सिंगोली में बांटी ₹1.45 लाख की सहायता।
छात्रवृत्ति एवं विधवा-असहाय महिला-पुरुषों की सहायता के लिए 29 आवेदन हुए प्राप्त
सिंगोली। अखिल *भारतवर्षीय दिगम्बर जैन बघेरवाल संघ* के अंतर्गत कार्यरत संस्था *बघेरवाल सेवा संघ–मेवाड़ प्रांत* द्वारा सिंगोली ग्राम में समाजसेवा एवं जनकल्याण की दिशा में सराहनीय पहल की गई। संस्था द्वारा छात्रवृत्ति तथा विधवा एवं असहाय महिला-पुरुषों की सहायता के उद्देश्य से प्राप्त आवेदनों पर आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कुल *29* आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनके आधार पर पात्र हितग्राहियों को कुल *₹1,45,000* (एक लाख पैंतालीस हजार रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। संस्था का यह प्रयास जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल देने के साथ-साथ विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने वाला है।
कार्यक्रम के अवसर पर संघ के पदाधिकारियों में चांदमल जी ठग बोराव, सुरेश कुमार जी पटवारी, रमेश चंद जी धनोप्या एवं सुरेंद्र कुमार जी हरसौरा (बिजोलिया) उपस्थित रहे।
वहीं स्थानीय समाज की ओर से हरकचंद जी मोहीवाल, पुष्पेंद्र जी बगड़ा, सुरेश जी थाथेड़िया, प्रकाश चंदजी ठोला, ऋषभ जी ठोला एवं बसंतीलाल जी मोटानाक उपस्थित रहे।
*सहायता राशि बढ़ाने पर भी दिया जोर*
इस अवसर पर स्थानीय समाज के प्रतिनिधियों ने संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। समाजजनों ने सुझाव दिया कि समाजहित में सहायता के इन कार्यों को और अधिक सुचारू एवं व्यापक रूप से संचालित किया जाए तथा भविष्य में सहायता राशि में भी वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों एवं विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।
Continue With Google
Comments (0)