खकनार क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया आदिवासी दिवस रेंगा कोरकू व बाबा साहब की प्रतिमा पर किया मलार्पण

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष  भी बड़े धूम धाम से विश्व आदिवासी दिवस  मनाया गया जिसमे विश्व आदिवासी दिवस पर क्षेत्र में बड़ी संख्या में आदिवासी वर्ग के लोग उपस्थित हुए। जिसमें खकनार के साईं मंदिर से होकर डेढ़तलाई तक डीजे की धुन पर बाइक रैली निकाली गई जिसमें  बच्चे,युवा,बुजुर्ग महिलाएं सभी लोग एकत्रित हुए।सर्वप्रथम डेड तलाई स्थित रेंगा कोरकू प्रतिमा पर मालार्पण करते हुए पूजा अर्चना की गई जिसके बाद तुक ईथड़  में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया  रैली का जगह जगह पर स्वागत किया गया एवं ग्राम नावरा में विधायक मंजू दादु व पूर्व विधायक सुमित्रा देवी ने अपने पारम्परिक वेश भूषा में गोदलु नृत्य  किया एवं समाज का उत्साह बढाया  कार्यक्रम का शुभारंभ डेढ़तलाई स्थित  क्रन्तिकारी रेंगा कोरकू  के चित्र पर  माल्यर्पण कर ज्योति पराजलित करते हुए किया गया जिसके बाद कई  सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए जिसमे नव युग पीढ़ी को अपने धरोहर से जूड़े रहने का सन्देश दिया साथ पीढ़ी दर पीढ़ी से चलते आ रहे जीवित रखने हेतु यह कार्यक्रम होता रहेगा