तिरंगे की शान में गूंजा गुरुदेव का राष्ट्र संदेश, राजवाड़ा तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा
राजवाड़ा, इंदौर। (संवाददाता मुकेश कुमार जैन) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आचार्य श्री 108 सुनीलसागरजी गुरुदेव ससंघ एवं हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रामाशाह मंदिर से राजवाड़ा तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
राजवाड़ा पहुंचने पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर गुरुदेव को जिनवाणी भेंट की गई। इसके बाद आचार्य श्री ने मंगल प्रवचन में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रधर्म और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
आचार्य श्री ने कहा कि आजादी का यह ताज भारत ने बड़े तप और बलिदान से प्राप्त किया है। देश की स्वतंत्रता के लिए अनेक वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आज हम स्वतंत्र भारत की खुली हवा में सांस ले रहे हैं, इसलिए स्वतंत्रता के महत्व को समझते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।
Continue With Google
Comments (0)