*मुख्यमंत्री की 256 करोड़ की सौगात पर धीरज पांडेय ने जताया आभार*

 

MAIHAR :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मैहर दौरे के दौरान जिले को करीब 256 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिली। इस अवसर पर माई की रसोई के संचालक धीरज पांडेय ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्यों का स्वागत किया।

 

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें मां शारदा लोक, जिला अस्पताल के निर्माण का भूमिपूजन, आधुनिक स्टेडियम सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।

 

धीरज पांडेय ने कहा कि इन विकास कार्यों से मैहर में स्वास्थ्य, पर्यटन, खेल और बुनियादी सुविधाओं को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 256 करोड़ रुपये की विकास सौगात मैहर के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में मैहर में विकास की गति और तेज होगी तथा क्षेत्र के लोगों को इन परियोजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।