थाना कोतवाली पुलिस ने स्टेट बैंक शाखा परिसर से पैसे झपटने वाले स्नैचर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
स्नैचर सुल्तान उर्फ शब्बीर जाफरी के विरुद्ध चोरी, लूट, स्नैचिंग जैसे 5 अपराध जिला कटनी, पन्ना, रायसेन, छतरपुर में दर्ज
थाना कोतवाली पुलिस विगत दिवस स्टेट बैंक मुख्य शाखा छतरपुर के एक ग्राहक से पैसे छीनने संबंधी सूचना पर बैंक शाखा पर पहुंची। बैंक कर्मियों एवं उपस्थित ग्राहकों द्वारा स्नैचर को रोका गया था जिसे पुलिस को सुपुर्द किया गया, विधिवत कार्यवाही कर ग्राहक से पैसे झपटने वाले स्नैचर को गिरफ्तार किया गया।
फरियादी स्टेट बैंक के ग्राहक लल्लू राम वाल्मीकि से पैसे झपटने संबंधी रिपोर्ट पर *आरोपी सुल्तान उर्फ शब्बीर जाफरी पिता हाजी मिस्कीन जाफरी निवासी वार्ड क्रमांक 1 अंधरा टोला देवी अरकंडी मैहर हाल भानपुर विदिशा रोड भोपाल* के विरुद्ध थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता के तहत झपटमारी का अपराध दर्ज किया गया। अभियुक्त के पास से झपटी गई राशि ₹5000 बरामद की गई। स्नैचर सुल्तान उर्फ शब्बीर जाफरी के विरुद्ध चोरी, लूट, स्नैचिंग जैसे 5 अपराध जिला कटनी, पन्ना, रायसेन, छतरपुर में दर्ज हैं। अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक राज कपूर सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक राजेश सिंह बागरी, आर. नरेश सिंह परिहार, बैंक कर्मी एवं उपस्थित ग्राहकों एवं स्थानीय नागरिकों की भूमिका रही।
Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur #mppolice #chhatarpur

Continue With Google
Comments (0)