पांढुर्णा: 130 फीट ऊंचे BSNL टावर पर चढ़ा युवक, 4 घंटे बाद सुरक्षित उतारा गया
पांढुर्णा। जिले के सावसपानी निवासी एक युवक शुक्रवार सुबह करीब 130 फीट ऊंचे BSNL टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक की दो महीने पहले ही शादी हुई थी और वह पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठा बैठा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई।
करीब चार घंटे तक प्रशासन और परिजनों ने युवक को समझाने का प्रयास किया। अंततः पत्नी के साथ रहने का आश्वासन मिलने के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक के नीचे उतरते ही प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
*"
Continue With Google
Comments (0)