टीकमगढ़ में ऑनलाइन गेमिंग के कारण एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक ने एक वीडियो जारी कर खरगापुर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित जैन, रिज़वान खान बड़ागांव और एजाज़ खान टीकमगढ़ पर ऑनलाइन गेम में पैसे लगवाने का आरोप लगाया है। युवक 13 जनवरी से लापता है। लोधी महासभा के ज़िलाध्यक्ष मनोहर लोधी ने बताया कि विपेंद्र राजपूत को यूपीआई के माध्यम से पैसे लगाकर कमाई का लालच दिया गया। रिज़वान खान बड़ागांव और एजाज़ खान टीकमगढ़ ने कथित तौर पर यूपीआई के ज़रिए 40 लाख रुपये लिए। इसके बाद इन लोगों ने विपेंद्र पर पैसों के लिए दबाव बनाया, जिससे परेशान होकर वह लापता हो गया। विपेंद्र राजपूत 13 जनवरी से लापता है। परिजनों ने 16 जनवरी को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। परिजनों का आरोप है कि सात दिन बीत जाने के बाद भी विपेंद्र का कोई सुराग नहीं मिला है। बुधवार को परिजनों के साथ लोधी महासभा के सदस्य एसपी कार्यालय पहुँचे और एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने युवक का पता लगाने और वीडियो में नामित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है।
Continue With Google
Comments (0)