केसली में स्कूली शिक्षा को सशक्त बनाने की पहल: जनपद शिक्षा केंद्र की सख्त निर्देश
सागर जिले के विकासखंड केसली में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनपद शिक्षा केंद्र द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। ब्लॉक रिसोर्स समन्वयक राजकुमार अहिरवार ने क्षेत्र के सभी शाला प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यार्थियों की हर सुविधा पर विशेष ध्यान दें, चाहे वह भोजन व्यवस्था हो या शैक्षणिक गुणवत्ता।
मध्याह्न भोजन योजना में सख्ती
बीआरसी राजकुमार अहिरवार ने निर्देश जारी किए हैं कि मिड-डे मील योजना का कड़ाई से पालन हो।
- गुणवत्ता और पोषण: भोजन में पोषण और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।
- मेन्यू का पालन: प्रतिदिन निर्धारित मेन्यू के अनुसार ताज़ा और पौष्टिक भोजन परोसा जाए।
शैक्षणिक स्तर सुधार के लिए निर्देश
शिक्षकों की कार्यदक्षता सुधारने के लिए बीआरसी ने निर्देश दिया है कि:
- सभी शिक्षक विषयवार पाठ योजना तैयार करके अध्यापन कराएं।
- सिलेबस को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराया जाए।
पाठ्य-पुस्तक और साइकिल वितरण
विकासखंड केसली के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के सभी पात्र छात्रों को मुफ्त पाठ्य-पुस्तकें और साइकिलें वितरित की जा चुकी हैं, जिससे दूर-दराज से आने वाले छात्रों को स्कूल आने में सहूलियत मिल रही है।
तीन गांवों में स्कूल भवन का अभाव
क्षेत्र के कुलडोंगरी, टेकापार, और पड़रई गांवों में प्राथमिक शालाओं के पास शासकीय भवन नहीं हैं। बीआरसी ने बताया कि इन गांवों में वैकल्पिक भवनों में बच्चों की पढ़ाई जारी रखी जा रही है।
BRC राजकुमार अहिरवार ने कहा, "विकासखंड शिक्षा केंद्र केसली के अंतर्गत तीन ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा विभाग का अपना भवन नहीं है। हालांकि, बच्चों की शिक्षा निरंतर जारी रहे, इसके लिए वैकल्पिक भवनों में समुचित व्यवस्था की गई है।"
Continue With Google
Comments (0)