अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण ब्यूरो (भारत) के तत्वावधान में नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय सम्मान समारोह-2026 आयोजित किया गया। समारोह में लखनऊ के प्रमुख गुह्यकाली उपासक महाभैरवाचार्य डॉ. भैरव गौरव त्रिपाठी को अध्यात्म एवं तंत्र के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विश्व कीर्ति श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें डॉक्टर ऑफ आगम तंत्र की मानद उपाधि भी प्रदान की गई।
समारोह की अध्यक्षता नेपाल काठमांडू के श्री श्री श्री 1008 जगतगुरु लामा घ्याछो रिन्पोछे ने की। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से सामाजिक, न्यायिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक, आध्यात्मिक और विधि क्षेत्र से जुड़े विशिष्टजन शामिल हुए।
कार्यक्रम में जगतगुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज, हिंदू महासभा एवं संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय सूचना आयोग की सूचना आयुक्त सुधा रानी रेलंगी, हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, हरियाणा की पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, जिला जज मुजफ्फरनगर दशरथ मिश्रा, अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट आगरा रवि, जिला जज शाजापुर जितेंद्र पाराशर तथा जिला जज पाली निहालचंद सहित अनेक अतिथि मौजूद रहे।
इसके अलावा प्रो. वेद प्रकाश उपाध्याय, डॉ. ऋचा मिश्रा, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता राकेश तिवारी, रजत शर्मा, स्वाति सिंघानिया, जेपी दुबे, रक्षा मंत्रालय के लीगल एडवाइजर सरदार दर्शन सिंह, पंडित अशोक शर्मा, भजन सम्राट जय पांडे, डॉ. देवेंद्र कुमार पाठक, महंत लोकेश दास, ज्ञान प्रकाश तथा ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह में महाभैरवाचार्य डॉ. भैरव गौरव त्रिपाठी को सम्मानित किए जाने पर उनके अनुयायियों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
Continue With Google