गंजबासौदा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसूदपुर में स्वर्गीय ठाकुर नारायण सिंह वैस एवं श्रीमती कुमुदिनी देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में कक्षा दसवीं की छात्रा कुमारी सुहाना अहिरवार एवं कक्षा 12वीं जीव विज्ञान अमित अहिरवार को नगद पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अतिथि उनके पुत्र जगदीप सिंह राजपूत सिंह राजपूत ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिता शिक्षा और गांव के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे।पिताजी पढ़ाई और भविष्य को लेकर बेहद गंभीर और समर्पित थे। माता-पिता का बच्चों की शिक्षा के लिए हमेशा खड़े रहना और मेहनत करना एक बहुत बड़ा आशीर्वाद होता है।
प्रदीप श्रीवास्तव ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। प्राचार्य शंभू सिंह रघुवंशी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे अपनी पढ़ाई में अव्वल रहकर विद्यालय का नाम रोशन करें और शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं पूजा अर्चना से की गई कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य द्वारा अतिथि मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया गया। जबकि सुनील कुमार जाटव ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के दौरान मंजू लकड़ा, सुनील जाटव, राखी सोनी, जितेंद्र साहब, श्रीमती प्रियंका रघुवंशी, खामोशी श्रीवास्तव, आशुतोष साहू एवं समस्त स्टाफ उपस्थित मौजूद रहा।
Continue With Google