चांदनी में 2 करोड़ 75 लाख की लागत से बनेगा 50 सीटर जनजाति कन्या आश्रम
नेपानगर के ग्राम चांदनी में 2 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित 50 सीटर जनजाति कन्या आश्रम के निर्माण को लेकर इंजीनियर द्वारा मौके पर लेआउट एवं निरीक्षण किया गया।
बताया गया कि कन्या आश्रम का निर्माण करीब 35 बाई 35 स्क्वायर फीट के निर्धारित लेआउट के अनुसार किया जाएगा। आश्रम में छात्राओं के रहने के लिए डॉरमेट्री, पढ़ाई के लिए क्लासरूम, डाइनिंग रूम और किचन की व्यवस्था रहेगी।
इसके अलावा छात्राओं के लिए टॉयलेट-बाथरूम सहित बैठने और रहने की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र की जनजाति वर्ग की छात्राओं को रहने और शिक्षा के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी ।
बाइट 01 अमृतलाल बारे जनजाति कार्य विभाग बुरहानपुर
Continue With Google