आलोट । मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग की योजना के तहत एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कराड़िया में कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों हरीश पिता सुरेशजी पाटीदार और दुर्गा पिता श्यामलालजी पाटीदार को स्कूटी वितरित की गई। स्कूटी मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री जोगणिया माता मंडल के मंडल महामंत्री विजयजी वेद, मंडल उपाध्यक्ष राकेशजी पाठक, उपसरपंच ईश्वरलालजी पाटीदार, किशोरसिंहजी गुर्जर, मांगूसिंहजी गुर्जर और सहायक सचिव सुनीलजी पाटीदार उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्राचार्य आरसी पोरवाल, शिक्षक नरेंद्रजी सोनी, ललितजी शर्मा, जगदीशजी प्रजापत सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा। अतिथियों एवं शिक्षकों ने स्कूटी प्राप्त करने वाले दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धि को सराहनीय बताते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।