नीट पेपर लीक के विरोध में क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे छात्रों के समर्थन में आएं डॉ सुनीलम
बैतूल। शिवा जी ओपन ऑडिटोरियम में छात्रों द्वारा नीट पेपर लीक जंतर मंतर पर दिल्ली पुलिस द्वारा छात्रों से की गई बर्बरता के विरोध में की जा रही क्रमिक भूख हड़ताल के समर्थन में पूर्व विधायक किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनीलम सामने आएं।
उन्होंने धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच पहुंचकर उनसे चर्चा की एवं छात्रों को संबोधित करते हुए क्रमिक भूख हड़ताल को अपना समर्थन दिया।
वही डॉ सुनीलम नें कहां की आज देश की आधी आबादी नौजवानों की है जिसमें छात्र भी शामिल है,आज के छात्र कल के देश का भविष्य है।
दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ पुलिस द्वारा की गई बर्बरता की वो निंदा करते है,साथ ही छात्रों पर लाठी बरसाने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के साथ पुलिस कमिश्नर की बर्खास्ती की मांग करते है।
Continue With Google
Comments (0)