नौनिहाल बच्चों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़ । 

एक कमरे में कक्षा एक से पांचवी तक एवं दूसरे कमरे में कक्षा छठवीं से आठवीं तक के बच्चे पढ़ रहे हैं ।

 

 

 

नेपानगर के ग्रामीण क्षेत्र ग्राम दूधिया में एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला में नौनिहाल बच्चों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़। कक्षा 1 से लेकर 5 तक के बच्चे एक कमरे में पढ़ रहे हैं और दूसरे कमरे में कक्षा 6 से लेकर 8 तक के बच्चे पढ़ रहे हैं ।

 

 

माध्यमिक शाला का भवन जर्जर होने से दो कमरों में कक्षा 1 से लेकर 8 तक की कक्षाएं लगाई जा रही है जर्जर भवन होने से बच्चों को वहां नहीं पढ़ा सकते हैं बच्चों का शौचालय भी बहुत ही गंदा है। शाला प्रांगण में बारिश का पानी और गंदगी गांव की बढ़कर आती है जिससे बच्चों को बहुत परेशानियां होती है और जो तो कमरे में कक्षा लग रही है कभी-कभी उन कक्षाओं में भी पानी भर जाता है तो बच्चों को पढ़ने में बहुत परेशानी शिक्षकों को झेलनी पड़ रही है इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को भी की गई किंतु पिछले सत्र से अभी तक कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं आल्हा अधिकारी ।

 

शिक्षक एक कक्षा को पड़ता है तो बाकी के कक्षा के बच्चे देखते रहते हैं जिससे जो एक कक्षा को पढ़ रहा है शिक्षक उसे कक्षा के बच्चे को समझ में काम आता है क्योंकि बाकी के बच्चे भी मस्ती करते हैं एक शिक्षक कैसे एक कमरे में पांच कक्षाओं के बच्चों को संभालेगा । शिक्षकों को पढ़ने में कठिनाइयां हो रही है

 

बाइट 01 राखी शाहू शिक्षिका माध्यमिक शाला दूधिया