राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य पहुंचे सिविल अस्पताल
भेरूंदा
जितेंद्र पवार -
सोमवार को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो सिविल अस्पताल पहुंचे और उन्होंने
लगभग 10 मिनट यहां पर रख कर अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद स्वास्थ्य अमले से डॉक्टर ड्यूटी का चार्ट मांगा तो वह चार्ट भी एक कमरे के अंदर लगा हुआ पाया गया। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि जिस चार्ट को आम जनता के बीच लगा होना चाहिए आखिर वह कमरे के अंदर क्या कर रहा है। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉ राहुल जाट से स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। अस्पताल परिसर से बाहर निकलकर उन्होंने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर मनीष सारस्वत से अस्पताल परिसर की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की और इसके बाद वह सीधे रवाना हो गए।

Continue With Google
Comments (0)