नेपानगर सेवा निवृत्त कर्मचारी आवाज संगठन के सभी सम्माननीय सदस्यों को सुचित करते हुए खुशी हो रही है कि आज दिनांक 12 मार्च 2026 को नेपा लिमिटेड के नव नियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक माननीय श्री नरेन्द्र सिंह जी से नेपानगर सेवा निवृत्त कर्मचारी आवास संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा उनके नेपा लिमिटेड के पदभार ग्रहण करने पर उनका हार्दिक स्वागत पुष्प मालाओं से किया गया। उनके द्वारा नेपा लिमिटेड के उत्पादन प्रक्रिया को दिनांक 16 /03/26 से प्रारंभ करने का कहा गया है जबकि नेपा लिमिटेड की उत्पादन प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने हेतु संगठन के पदाधिकारिगणो के द्वारा यह प्रयास पुर्व से किया जा रहा है जिसके परिणाम अब शीध्र प्रारंभ होने जा रहे हैं, संगठन द्वारा यह भी कहा गया कि संस्थान की उत्पादन प्रक्रिया शुरू करने में यदि पुर्व कर्मचारी श्रमिकों की आवश्यकता होगी तो संगठन आपकों पुर्ण सहयोग प्रदान करेगा, अध्यक्ष प्रबंध निदेशक द्वारा यह भी कहा गया कि आवश्यकता मुझे अनुभवी श्रमिक एवं कर्मचारियों की आवश्यकता होगी। मैं स्वयं आपसे संपर्क कर सहयोग अवश्य लुंगा। उनके द्वारा अपनी प्रबल इच्छा शक्ति को संगठन के पदाधिकारियों को बताया कि मेरा उद्देश्य मात्र सर्व प्रथम नेपा लिमिटेड की पेपर उत्पादन प्रक्रिया प्रारंभ करना है उसके बाद मैं नगर की सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से पुनः प्रारंभ करुंगा, संगठन के पदाधिकारियों द्वारा इस अवसर
पर मिल को चालू करने हेतु हृदय से धन्यवाद ज्ञापित कर उनका आभार माना। यह जानकारी संगठन के सचिव राजाराम पटेल द्वारा दी गई।आज मीटिंग के फोटो संलग्न हैं

Continue With Google
Comments (0)