आमला। निलय विनोद डागा के नगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बैतूल जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डागा का स्वागत युवा नेता धर्मेन्द्र अतुलकर और उनकी भतीजी, युवा कांग्रेस जिला महासचिव एवं पार्षद खुशबू विजय अतुलकर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

कार्यक्रम नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी के निवास (सोलंकी भवन) में आयोजित हुआ, जहां जिले एवं विधानसभा स्तर के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर चर्चा की गई।

*उषा नायडू समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी*

बैठक में उषा नायडू सहित कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। उनके साथ जुन्नारदेव विधायक एवं जिला प्रभारी सुनील उईके, प्रदेश सचिव समीर खान, जिला महामंत्री बृजभूषण पांडे, पूर्व युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष बब्बा राठौर सहित अनेक नेता शामिल हुए।

नेताओं ने वरिष्ठ कांग्रेसी तोर सिंह सोलंकी के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनका हालचाल जाना। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया गया।

*पांचों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प*

बैठक में शिवपाल सिंह ठाकुर, सुभाष देशमुख, विजय अतुलकर, बिल्लू यादव, विनोद यादव, नीरज सोनी, विजय पारधी, ठाकुर सनी सोलंकी, राकेश सोने और रमजान खान सहित कई वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

युवा नेता कमलेश मकोड़े ने बताया कि करीब आधे घंटे चली बैठक में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

ठाकुर सनी सोलंकी ने कहा कि निलय डागा जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

*सोलंकी भवन में हुआ आत्मीय स्वागत*

कार्यक्रम के दौरान अजय सिंह सोलंकी, श्रीमती लता सोलंकी, श्रीमती मीनाक्षी राठौर, यशस्वी राठौर, सनी सोलंकी एवं पार्षद खुशबू विजय अतुलकर सहित परिवारजनों ने उषा नायडू का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।