नेपानगर के वार्ड क्रमांक 11 में गार्डन से लगकर बनी नाली का बन्नाऔर नहीं बन्ना कोई मतलब का नहीं रहा है । हमारे चैनल के माध्यम से 10 जून को इसकी खबर लगाई गई थी किंतु नगर पालिका ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया ।

 

 आज जब बारिश हुई तो बारिश का पानी रोड में बह रहा था क्योंकि जो पीर बाबा की टेकरी से पानी नीचे आता है पानी की निकासी के लिए रोड के नीचे से पुलिया जो नाली तक बनानी थी । पुलिया नहीं बनने से पानी रोड के ऊपर से बह रहा है और ज्यादा बारिश हुई तो पानी लोगों के घरों में घुसेगा । नाली के अंतिम छोर पर भी पुलिया नहीं बनाई गई है। जिससे उसके पास पानी जमा हो गया है और रोड के ऊपर से बह रहा है । पानी नहीं निकल पाने से आसपास तालाब जैसा पानी जमा हो रहा है।

 

 यदि नाली के दोनोंओर पुलिया या बड़ा पाइप नहीं डाला गया तो आगे चलकर लोगों के घरों में पानी घुसेगी और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ेगा । नाली की शुरुआत जहां से की है वहीं राजेश चौकसे का घर है उनके घर में हर साल बारिश का पानी घुस जाता है।