आलोट। राजनीति में पद मिलना अलग बात है, लेकिन संगठन के कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच अपनी जगह बनाना अलग पहचान रखता है। इसी जमीन से जुड़ी सक्रियता के चलते नगर के युवा योगेश निगम को मध्यप्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया एवं आईटी सेल में आलोट विधानसभा अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति के साथ ही आलोट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की डिजिटल गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के निर्देशानुसार, रतलाम जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत की अनुशंसा पर तथा प्रदेश आईटी सेल अध्यक्ष चंचलेश व्यास के निर्देशन में यह नियुक्ति की गई। रतलाम ग्रामीण आईटी सेल अध्यक्ष कमल डांगी द्वारा योगेश निगम को आलोट विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

ब्लॉक स्तर पर भी नई जिम्मेदारियां

आलोट विधानसभा क्षेत्र में संगठन को जमीनी स्तर से मजबूत करने के लिए ब्लॉक अध्यक्षों की भी नियुक्तियां की गई हैं। इनमें आलोट ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर सिंह सोलंकी, ताल ब्लॉक अध्यक्ष बाबू नायक, बड़ावदा ब्लॉक अध्यक्ष बंटू सिंह राजपूत, खारवा ब्लॉक अध्यक्ष रोहित प्रजापति तथा बरखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष भगवानलाल सेन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे कांग्रेस की रीति-नीति और संगठन के विचारों को सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाते हुए संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे।

पद नहीं, जिम्मेदारी समझकर करूंगा काम'

योगेश निगम की नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। समर्थकों और कांग्रेसजनों ने कहा कि सोशल मीडिया के इस दौर में संगठन को ऐसे युवाओं की जरूरत है, जो जमीन की आवाज को डिजिटल मंच तक और पार्टी के विचारों को आम आदमी तक पहुंचा सकें। योगेश निगम की सक्रियता और कार्यकर्ताओं के साथ सहज जुड़ाव को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नियुक्ति पर नरेंद्र सिंह परिहार, अभिनव निगम, रमेश पाठक, श्यामलाल मालवीय, राकेश पाटीदार, बापू सिंह गुर्जर, अशोक पांचाल, विजय भट्ट, शंकर सिंह परिहार, राधेश्याम चौहान, योगेंद्र सिंह जादौन, अमित चौधरी, रमेश कुमावत, जगदीश पाटीदार, डॉ. सुनील चौपड़ा, विनय निगम, धीरेंद्र सिंह निगम, अनुपम अरोड़ा, रवि निगम, महेश परिहार, महेश निगम, गौरव त्रिवेदी, मनोहर गुर्जर, सम्राट पांचाल, अमन मांदलिया, आशुतोष पाठक, कृपांश चौधरी, मुकेश दुबे, नितेश शुक्ला, राहुल चौधरी, दुर्गेश दुबे, आनंद निगम, सचिन निगम, युवराज सिंह परिहार, जयंत निगम, निखिल निगम, शिवराज सिंह परिहार, शिवम निगम, महिपाल सिंह सोलंकी, राहुल जायसवाल,ध्रुवराज सिंह सोलंकी, मुकेश कंथेरिया, धीरज राव, लखनदास बैरागी, पवन सिंह शेखावत सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

आलोट की राजनीति में अब देखना यह होगा कि जमीन पर कार्यकर्ताओं के बीच अपनी पहचान रखने वाला यह युवा चेहरा डिजिटल मैदान में कांग्रेस की आवाज को किस तरह नई धार देता है।