त्योहार से पहले भुगतान की मांग: नेपा लिमिटेड के श्रमिकों के लंबित वेतन का मुद्दा दीपावली से पहले फिर चर्चा में आ गया है। श्रमिक संघ के अनुसार, कर्मचारियों को करीब 17 माह से वेतन नहीं मिला है। इस समस्या को लेकर संघ ने अब प्रबंधन के समक्ष अपनी मांग दोबारा उठाने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया है।
मिल गेट से प्रशासनिक भवन तक मार्च: श्रमिक संघ की ओर से बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को शाम 4:30 बजे पैदल मार्च निकाला जाएगा। इसकी शुरुआत नेपा मिल के मुख्य द्वार से होगी और मार्च प्रशासनिक भवन तक पहुंचेगा। संघ ने स्पष्ट किया है कि मार्च शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा।
CMD को सौंपा जाएगा मांग पत्र: मार्च के दौरान श्रमिक संघ के प्रतिनिधि नेपा लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक नरेश सिंह को ज्ञापन सौंपेंगे। इसमें लंबित वेतन का भुगतान दीपावली से पहले करने की मांग प्रमुखता से रखी जाएगी। संघ ने अधिकारियों, कर्मचारियों और नगर के नागरिकों से इस पहल में सहयोग करने की अपील की है। संघ के अनुसार, नेपा मिल की स्थिति का असर श्रमिक परिवारों के साथ-साथ शहर की आर्थिक गतिविधियों पर भी पड़ता है।
बाइट 01 प्रवीण सोनी अध्यक्ष शमिक संघ नेपा लिमिटेड नेपानगर
Continue With Google