नेपानगर में श्रद्धा बुद्ध विहार पर वर्षावास का समापन हुआ संस्था के रविन्द्र मसाने द्वारा बताया गया की आषाढ़ पूर्णिमा से शुरू होकर अश्विनी पूर्णिमा तक चलने वाले वर्षावास का समापन नगर की नवांकुर संस्था श्रद्धा बुद्ध विहार सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था के तत्वाधान में दिनांक 26 अक्टूबर को आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक मंजू दादू , विशेष अतिथी भारती विनोद पाटील अध्यक्ष न.पा. नेपानगर, भाजपा मंडल अध्यक्ष निलेश महाजन, मनोज माहेश्वरी, विजय यादव, संजय विजयवर्गी, जगमीत सिंह जॉली, राजू पाटील शामिल रहे। इस दौरान डॉ.बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बुद्ध पूजा और अतिथियों के स्वागत सत्कार के बाद भोजनदान कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने पहुंच कर प्रसादी का लाभ उठाया दोपहर 12 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में शाम 4 बजे तक प्रसाद का लाभ उठाया इस दौरान श्रद्धा बुद्ध विहार सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था के अध्यक्ष हरीश शिंदे, भीमराव वानखेड़े, रविन्द्र गाडे, खेमचंद ठाकरे, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) प्रदेश सचिव रविंद्र इंगले, कङू मसाने, अरुण साल्वे, अशोक साल्वे, मोहन इंगले, रवि मोरे, हरीश नायके, पुरुषोत्तम वानखेड़े, सुनील शिंदे, राजेन्द्र मसाने, संदीप दहाट, माता भीमाई महिला मंडल की अध्यक्ष कुसुम बाई इंगले कमल बाई वानखेड़े, आशा वानखेड़े, सुनंदा ठाकरे, ज्योत्सना शंखपाल, पुष्पा बाई नायके, इंदु बाई मसाने, चंद्रकला मसाने, कविता बाई तायडे, लीलाबाई ढीवरे, लीला बाई बाविस्कर, मनीषा मोरे, शीला बाई मोरे, मीरा तायड़े, शारदा साल्वे, गीता बाई साल्वे, वन्दना इंगले, निर्मला अड़कमोल, सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे।
सरकार और सार्वजनिक नीति
श्रद्धा बुद्ध विहार पर वर्षावास का हुआ समापन।
श्रद्धा बुद्ध विहार पर वर्षावास का हुआ समापन।
October 27, 2026 07:04 AM
1 min read
3 views
1/8
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google