गंजबासौदा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी की सहमति से भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल ने बासौदा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष विपिन तिवारी को भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ का विदिशा जिले का संयोजक नियुक्त किया है।
नवनियुक्त जिला संयोजक विपिन तिवारी ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल , प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष महाराज सिंह दांगी, बासौदा-ग्यारसपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरि सिंह रघुवंशी एवं जिले के समस्त वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। साथ ही कहा कि “मैं व्यापारियों के हित में सदैव संघर्षरत रहा हूं और उनके हित में हमेशा कार्य करता रहूँगा।”
यह नियुक्ति व्यापारियों के हितों की रक्षा और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Continue With Google