नेपानगर - नेपानगर में 1 मई वैशाख पूर्णिमा पर बुद्ध जयंती समारोह बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था श्रद्धा बुद्ध विहार सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था नेपानगर के संयुक्त तत्वाधान में वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर बुद्ध जयंती का कार्यक्रम बहुत ही धूम धाम से मनाया गया। सुबह से ही विहार में दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। नवांकुर संस्था श्रद्धा बुद्ध विहार सामाजिक एवं शैक्षणिक नेपानगर के अध्यक्ष सहित समस्त प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकताओं, समाजजन द्वारा बुद्ध पूजा एवं परित्राण पाठ कर धम्म देशना के बाद भोजनदान कार्यक्रम शुरू किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नगर के प्रबुद्धजन जनप्रतिनिधि समाजजन ने उपस्थित होकर महाप्रसादी भोजनदान का लाभ उठाया इस दौरान श्रद्धा बुद्ध विहार समिति नेपानगर के अध्यक्ष हरीश शिंदे जिला अध्यक्ष रविन्द्र मसाने, कोषाध्यक्ष भीमराव वानखेडे, सदस्य खेमचंद ठाकरे, रविंद्र गाढ़े, सुनील शिंदे, दिनेश महाजन भीमा आई महिला मंडल अध्यक्ष कुसुम बाई इंगले, कमल बाई वानखेड़े, आशा वानखेड़े, सुनंदा ठाकरे, ज्योत्सना शंखपाल, पुष्पा बाई नायके, इंदुबाई मसाने, कविता बाई तायडे, लीला बाई ढीवरे, लीलाबाई बाविस्कार, मनीषा मोरे, मीरा तायडे, बेबी बाई मेढे, वंदना इंगले, निर्मला अड़कमोल, सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे

Continue With Google
Comments (0)