गुना शहर में पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के नेतृत्व में पैदल मार्च
आमजन से संवाद कर बढ़ाया सुरक्षा के प्रति विश्वास
गुना शहर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के नेतृत्व में आज सायंकाल प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया गया।
इस दौरान श्रीमती वासल ने मार्ग में उपस्थित नागरिकों से सहज एवं आत्मीय संवाद स्थापित किया। उन्होंने उनकी समस्याओं और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना। विशेष रूप से, एक बच्ची से आत्मीय बातचीत कर उसका हालचाल जाना, जिससे पुलिस के मानवीय और संवेदनशील स्वरूप की झलक मिली।
पैदल मार्च के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया कि गुना पुलिस हर परिस्थिति में उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर और सजग है। साथ ही, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित की गई।
गुना पुलिस का यह प्रयास शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Continue With Google
Comments (0)