शहडोल/ब्यौहारी।
जनपद पंचायत ब्यौहारी की ग्राम पंचायत सरसी में मुख्य मार्ग से खेर माता मंदिर तक सड़क नहीं होने के कारण करीब 20 घरों की बस्ती के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते के अभाव में स्कूली बच्चों को विद्यालय जाने में दिक्कत होती है और कई बार वे पढ़ाई से वंचित होने को मजबूर हो जाते हैं। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर एसडीएम से लेकर कलेक्टर तक कई बार आवेदन दिए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कराए जाने की मांग करते हुए कहा कि मूलभूत सुविधाओं से वंचित इस बस्ती की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
Continue With Google
Comments (0)