टीकमगढ़ में किसानों की हुंकार: हक और मुआवजे के लिए विशाल ट्रैक्टर रैली
दित्यपाल राजपूत
टीकमगढ़ में भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत जिला टीकमगढ़ द्वारा किसानों के हक और मुआवजे के लिए एक विशाल ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। संगठन मंत्री तुलाराम जी और जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि के नेतृत्व में यह रैली भारतीय किसान संघ जिला कार्यालय से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक पहुंची। इस दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मोहन यादव और जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के नाम ज्ञापन सौंपा।
- अतिवृष्टि से खराब हुई फसल का सर्वे कराकर उचित मुआवजा राशि किसानों को दी जाए।
- फसल बीमा की विसंगतियों को दूर किया जाए।
- फार्मर रजिस्ट्री में किसानों के सभी नम्बर जोड़े जाएं।
- तहसील कार्यालयों में अधिकारियों की अनुपस्थिति की सूचना उपलब्ध कराई जाए।
- सड़कों पर विचरण कर रहे गौवंश को गौशालाओं में भेजा जाए।
- लम्पी वायरस के खिलाफ नियमित टीकाकरण अभियान चलाया जाए।
- हर खेत तक जाने के लिए सड़क उपलब्ध कराई जाए।
- जैविक हाट बाजार के प्रचार-प्रसार के लिए विभाग को निर्देशित किया जाए।
- खसरा नंबर जुड़वाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।
- लंबित राजस्व प्रकरणों के समाधान के लिए समय सीमा तय की जाए।
- धसान नदी को ककरवाहा से राजेंद्र सागर बांध में जोड़ा जाए।
- खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
- दिन में 12 घंटे किसानों को निर्बाध्य बिजली दी जाए।
महत्वपूर्ण निर्देश: किसानों की समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाए और विभागीय बैठकों में इन मुद्दों पर चर्चा की जाए।
इस रैली में सैकड़ों किसान मौजूद रहे। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन से शीघ्र समाधान की अपील की।
Continue With Google
Comments (0)