राष्ट्रीय युवा कांग्रेस (IYC) के क्रिएटर्स क्लब में रीवा के प्रकाश तिवारी का जलवा, देशभर में हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय में विशेष बैठक के लिए मिला आमंत्रण; राष्ट्रीय प्रभारी श्री मनीष शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब के मार्गदर्शन में हुई महत्वपूर्ण बैठक। प्रमाणपत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित।
रीवा। जिले की मनगवां विधानसभा के तिवनी निवासी युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं डिजिटल कंटेंट क्रिएटर प्रकाश तिवारी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान स्थापित कर रीवा जिले और पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। भारतीय युवा कांग्रेस (Indian Youth Congress – IYC) द्वारा राजनीतिक कंटेंट निर्माण, सोशल मीडिया गतिविधियों और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किए गए 'क्रिएटर्स क्लब' में प्रकाश तिवारी ने देशभर के क्रिएटर्स के बीच प्रथम स्थान हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है।
इसी उपलब्धि और उनकी सक्रियता को देखते हुए प्रकाश तिवारी को नई दिल्ली स्थित भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय में आयोजित विशेष बैठक के लिए आमंत्रित किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी श्री मनीष शर्मा जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब जी के मार्गदर्शन में संगठन की डिजिटल रणनीति, राजनीतिक कंटेंट निर्माण, सोशल मीडिया गतिविधियों और युवाओं तक संगठन की विचारधारा पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में युवा कांग्रेस के कई राष्ट्रीय प्रवक्ता, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं क्रिएटर्स क्लब से जुड़े चुनिंदा सदस्य भी उपस्थित रहे।
इस दौरान देशभर के क्रिएटर्स के बीच रीवा जिले के प्रकाश तिवारी का प्रथम स्थान पर रहना विशेष उपलब्धि के रूप में सामने आया। उनके योगदान, सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सोशल मीडिया से लेकर जमीनी संघर्ष तक, हर मोर्चे पर सक्रिय रहते हैं प्रकाश तिवारी
प्रकाश तिवारी की पहचान केवल एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर तक सीमित नहीं है। वे मनगवां विधानसभा सहित पूरे रीवा जिले की जनसमस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय रहते हैं। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, भ्रष्टाचार, प्रशासनिक उदासीनता और जनहित से जुड़े तमाम मुद्दों पर वे लगातार आवाज उठाते रहे हैं। चाहे सोशल मीडिया का मंच हो या फिर सड़कों पर जनता के बीच संघर्ष करने का अवसर, प्रकाश हर मोर्चे पर अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराते हैं।
उनकी राजनीति केवल पोस्ट और वीडियो तक सीमित नहीं, बल्कि जनसमस्याओं के लिए जमीनी स्तर पर खड़े होने और संघर्ष करने की प्रतिबद्धता भी उनकी कार्यशैली का हिस्सा रही है। इस दौरान उन्हें कई तरह की चुनौतियों, कथित फर्जी मुकदमों और प्रताड़नाओं का भी सामना करना पड़ा, लेकिन इन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने कदम पीछे नहीं खींचे।
संघर्षों के बीच भी न झुकने और अपने स्वाभिमान से कभी समझौता न करने का उनका संकल्प उनकी सबसे बड़ी पहचान बनकर उभरा है। विरोध, दबाव और कठिन परिस्थितियां भी उनकी जनहित की आवाज को कमजोर नहीं कर सकीं। क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों पर लगातार खड़े रहना और जरूरत के समय लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना उनकी सक्रियता को अलग पहचान देता है।
छोटे से क्षेत्र से राष्ट्रीय मंच तक का सफर, रीवा के लिए गौरव का क्षण
तिवनी जैसे छोटे से क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के मंच पर अपनी प्रतिभा और सक्रियता का परिचय देना निश्चित रूप से गौरवपूर्ण उपलब्धि है। यह सफलता केवल प्रकाश तिवारी की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि रीवा जिले और मनगवां विधानसभा के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का विषय है।
क्रिएटर्स क्लब में राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस पहचान और संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व के बीच बढ़ती सक्रियता को देखते हुए भविष्य में भारतीय युवा कांग्रेस संगठन में उन्हें और बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावनाएं भी व्यक्त की जा रही हैं।
कठिन रास्तों से गुजरकर अपनी पहचान बनाने वाले लोग ही इतिहास में अपनी अलग जगह बनाते हैं। प्रकाश तिवारी की यह उपलब्धि बताती है कि क्षेत्र छोटा हो सकता है, लेकिन संघर्ष, विचार और संकल्प बड़े हों तो पहचान राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकती है। रीवा की माटी के इस युवा की उपलब्धि निश्चित रूप से पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।
Continue With Google