बैतूल–मुलताई के बीच ससुन्द्रा चेक पोस्ट पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल

 

बैतूल। भोपाल–नागपुर नेशनल हाईवे पर मुलताई और बैतूल के बीच स्थित ससुन्द्रा चेक पोस्ट एक बार फिर अवैध वसूली का वीडियो वायरल शासन द्वारा कई बैरियर बंद करने के आदेश के बावजूद यहां अवैध रूप से पॉइंट लगाकर ट्रक चालकों से जबरन पैसे वसूले जा रहे हैं।

ट्रक चालकों का कहना है कि पैसे नहीं देने पर वाहनों की जांच जानबूझकर धीमी कर दी जाती है या लेन बंद कर दी जाती है, जिससे हाईवे पर लंबी कतारें लग जाती हैं और चालकों का घंटों समय बर्बाद होता है। उनका आरोप है कि इस तरह दबाव बनाकर अवैध वसूली की जा रही है।