दमोह एसपी ने अंतरजिला हथियार तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश, 9 आरोपी गिरफ्तार, 5 अवैध हथियार और 9 कारतूस जब्त...नवागत हटा एसडीओपी को पहली बड़ी सफलता..
एसपी आनंद कलादगी ने कंट्रोल रूम में किया खुलासा, तीन आरोपी अब भी फरार, चार जिलों तक फैला था नेटवर्क..
एंकर/- दमोह जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवागत हटा एसडीओपी केपी सिंह के नेतृत्व में हटा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरजिला हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए गिरोह के 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 पिस्टल, 2 देसी कट्टे और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मामले का खुलासा शनिवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने किया।
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और संधारण करने वाले अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी हटा के.पी. सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अपराध क्रमांक 345/26 एवं 346/26 में आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी दमोह सहित आसपास के जिलों में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और उनका संधारण कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों का नेटवर्क दमोह, जबलपुर, कटनी और पन्ना जिलों तक फैला हुआ है। इस मामले मे आरोपी यश अहिरवार उर्फ बंदर (जबलपुर) जीवनलाल वंशकार (कटनी निखिल साहू (हटा, दमोह ) अनुज चक्रवर्ती (हटा ) जय हिंद यादव (पन्ना) दीपक सिंह लोधी (हटा ) आशीष लोधी (कटनी) दिनेश यादव उर्फ राधे (दमोह) जसवंत बर्मन उर्फ जब्बू (हटा) शामिल है। वही प्रकरण में सत्यम रैकवार उत्कर्ष साहू अरविंद विश्वकर्मा फरार है। एसपी प ने बताया कि फरार तीनों आरोपियों की तलाश लगातार जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वही जब्त हुए हथियारों में 3 अवैध पिस्टल 2 देसी कट्टे 9 जिंदा कारतूस पुलिस के हाथ लगे है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस कार्रवाई में हटा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार बेगी पटेरा थाना प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र गुर्जर बिलाई चौकी, कुम्हारी थाना, साइबर शाखा तथा हटा थाना पुलिस की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम की सतर्कता और लगातार की गई कार्रवाई के चलते अंतरजिला हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश संभव हो सका। एसपी का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों, हथियारों की सप्लाई चेन और खरीद-फरोख्त के पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
वाइट - आनंद कलादगी ( एसपी दमोह )
Continue With Google
Comments (0)