आलोट। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह श्री महावीर विद्यालय, आलोट में योग, प्राणायाम एवं सूर्य नमस्कार का विशेष आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रातः 6 बजे से 7:45 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं समाजजनों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय श्री कुंदनमल जैन (दासाब) के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद शिक्षक पंकज शर्मा, श्रीमती वीणा गानू एवं दशरथ शर्मा ने उपस्थितजनों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया।
इस अवसर पर पंकज शर्मा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संतुलन एवं आध्यात्मिक उन्नति भी प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में एमपी बोर्ड विभाग प्रमुख राहुल सोनी, विभागाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पंवार, श्रीमती नीतू रघुवंशी, वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती लता शर्मा सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
संस्था अध्यक्ष डॉ. शिखर जैन ने करें योग, रहें निरोग का संदेश देते हुए कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन का आधार है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
पूरा आयोजन उत्साह, सकारात्मक ऊर्जा एवं स्वास्थ्य जागरूकता के वातावरण में संपन्न हुआ।
Continue With Google
Comments (0)