गंगेव - सेवानिवृत हुए शिक्षक का सम्मान समारोह संपन्न 

कन्या हाई स्कूल गंगेव में विगत कई वर्षों से सेवारत रहे मोहन अवस्थी जिन्हें लोग मोहन पंडित जी के नाम से जानते थे बीते दिवस कन्या हाई स्कूल गंगेव के ही प्रांगण में उनके सेवानिवृत हो जाने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस दौरान मुख्य रूप से बी ई ओ नरेश मिश्रा बी आर सी शिवकुमार प्रजापति प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगेव श्रीमती उषा त्रिपाठी प्रभारी प्राचार्य कन्या हाई स्कूल गंगेव अरुण कुमार मिश्रा विशिष्ट अतिथि कामता सिंह नृपेन्द्र गणेश सिंह सुखसागर प्रसाद पांडे राज नारायण सिंह शशि मोहन शर्मा सुशील पटेल पूजा पटेल ज्योति सिंह कमल मिश्रा सहित विद्यालय की सभी छात्राएं उपस्थित नहीं इस दौरान सेवानिवृत हुए मोहन पंडित जी का सम्मान बारी-बारी से विद्यालय के छात्राओं एवं उपस्थित सभी अतिथि एवं शिक्षक गणों द्वारा किया गया सेवानिवृत हुए शिक्षक मोहन पंडित जी शुरू से ही स्वभाव के काफी धनी रहे विद्यालय में सेवा के दौरान उन्होंने कई बार छात्राओं की मदद आर्थिक रूप से भी और साथ ही हर एक संभव मदद भी करते रहते थे उनके इन्हीं स्वभाव की वजह से विद्यालय का पूरा माहौल गमगीन सा बना हुआ था सभी की आंखों में एक उदासी सी बनी हुई थी।