स्लग: बुदनी के 4 खिलाड़ी सब जूनियर नेशनल हैंडबॉल में मप्र टीम से खेलेंगे
बुदनी। नगर के लिए गौरव का क्षण है कि कैंब्रिज स्कूल बुदनी के चार प्रतिभावान विद्यार्थी खिलाड़ी मध्य प्रदेश हैंडबॉल टीम में चयनित होकर आंध्र प्रदेश के तिरुपति में आयोजित होने वाली सब जूनियर नेशनल शॉर्ट हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं। ये खिलाड़ी अपने खेल कौशल से प्रदेश और नगर का नाम रोशन करेंगे।
चयनित खिलाड़ियों में आलोक गुप्ता, प्रणय राठौर, कनक यादव और वंशिका सोनी शामिल हैं। सभी खिलाड़ी अंडमान एक्सप्रेस (16032) से इटारसी जंक्शन से रात्रि 3 बजे तिरुपति के लिए रवाना हुए।
इस अवसर पर खिलाड़ियों को विदा करने के लिए कैंब्रिज स्कूल के संचालक राजेश यादव, कोच मोहम्मद इरफान, खिलाड़ियों के पालक, नगर के जनप्रतिनिधि अर्जुन मालवीय, सतेन्द्र सिंह सिवाच, हैंडबॉल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र तिवारी, सचिव राजेश यादव, कैंब्रिज स्कूल की प्राचार्या पुष्पा यादव, इमरान पहलवान सहित खेल प्रेमी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि वे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बुदनी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।