बैतूल: लंबे समय बाद जय हनुमान व्यायाम शाला एवं दंगल आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता रविवार को गंज शनिवार मंदिर के पास सम्पन्न हुई, जिसमें बैतूल के अलावा अमरावती, अचलपुर, परतवाड़ा, भोपाल, नागपुर, होशंगाबाद, सिवनी मालवा समेत अन्य जिलों के पहलवानों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में 45 से लेकर 85 किलोग्राम तक के विभिन्न वर्गों में नामी पहलवानों के दमदार दांव पेचों ने दर्शकों से जमकर तालियां बटोरीं। आयोजन समिति के गौरव राठौर और विवेक मालवी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल दो लाख रुपए का इनाम रखा गया था, जिसे प्रत्येक विजेता पहलवान को वितरित किया जा रहा है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा, समाजसेवी रंजीत शिवहरे और डॉ. श्याम सोनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
आयोजन समिति के सुनील सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता शाम तक जारी रहेगी और विजेता पहलवानों को सम्मानित किया जाएगा।
Continue With Google
Comments (0)