बैतूल: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोलगांव की छात्रा प्रीति परते, पिता ब्रजलाल परते का चयन 69वीं राष्ट्रीय शालेय कबड्डी 19 वर्ष बालिका प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश शालेय दल में हुआ है। प्रीति का नाम चयन सूची में पांचवें क्रमांक पर दर्ज होने से स्कूल, गांव और पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।
लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश के सोलन में 19 से 23 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता से पहले मध्यप्रदेश शालेय दल का प्री-नेशनल कोचिंग कैंप 11 से 15 जनवरी 2026 तक जिला शिक्षा अधिकारी भिण्ड के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। दल की ऑनलाइन एंट्री की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।
प्रीति परते के राष्ट्रीय स्तर पर चयन को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोलगांव के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। विद्यालय के समस्त स्टाफ और क्षेत्रवासियों ने प्रीति परते को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हुए इसे स्कूल और बैतूल जिले के लिए गर्व का क्षण बताया है।
यह उपलब्धि छात्राओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी, जिससे उनके आत्मविश्वास और क्षमता में वृद्धि होगी।
Continue With Google
Comments (0)