भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निवास पर पहुंचकर पंचायत सचिव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं
स्वर्गीय सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि
फोटो -
बैतूल। मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत बैतूल पहुंचकर मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निवास पर आयोजित शोकसभा में शामिल हुए और उनकी स्व.सुपुत्री सुश्री सुरभि बिटिया को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर दुख की इस घड़ी में संवेदना प्रकट की और भगवान श्री महाकाल बाबा से परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
शोकसभा में नरेंद्र सिंह राजपूत के साथ नर्मदापुरम के कार्यवाहक संभाग अध्यक्ष देवनाथ बागमारे, बैतूल जिले के अध्यक्ष लक्ष्मीचंद्र अमरुते, ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार मालवी, राजू पंडाग्रे, धनराज बड़ोदे, रामदास बारपेटे, जिला संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष भगवानदिन बेले, वरिष्ठ सचिव साथी दिलीप हजारे, रामकिशोर खाकरे, रजनीकांत शुक्ला, देवेंद्र सोनी, प्रवीण साहू, लक्खू कासदे, शेरसिंह सेलुकर, संतोष शिवहरे, भगवत कनाठे, बादल करोचे, राजकुमार गावंडे, भूपेंद्र वर्मा, साहबलाल गडेकर, रघुनाथ ठाकरे, रामदास गोहे, सोहन बिसोने सहित जिले के सभी सचिव साथियों ने उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सचिव साथियों ने स्वर्गीय सुरभि बिटिया के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से प्रार्थना की कि वह परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Continue With Google
Comments (0)