मुकेश महाजन की टीम खकनार क्रिकेट टूर्नामेंट में oT .11 टीम ने शानदार जीत दर्ज की
खकनार - शासकीय हाई स्कूल खकनार में हाल ही में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में oT 11 टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया है जिन्होनें खकनार की जय श्री राम टीम को पराजीत कर ये ख़ताब अपने नाम किया । पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम के खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
फाइनल मुकाबले में टीम ने शानदार बल्लेबाजी और मजबूत गेंदबाजी के दम पर प्रतिद्वंदी टीम को हराकर यह जीत हासिल की। टीम के सभी खिलाड़ियों का योगदान सराहनीय रहा, वहीं कुछ खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से मैच का रुख ही बदल दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राहुल जाधव उर्फ पिंटू भैय्या द्वारा विजेता टीम को ₹11,000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। उनके इस सहयोग और प्रोत्साहन के लिए टीम एवं आयोजक मंडल उनकी हार्दिक सराहना करते हैं।

Continue With Google
Comments (0)